सिंदुरिया। घुघली क्षेत्र के पकड़ी सिसवा निवासी एक युवक ने न्यायालय में वाद दाखिल कर एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर 1.56 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जहरुद्दीन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
घुघली क्षेत्र के पकड़ी सिसवा निवासी सहाबुद्दीन ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि बुद्धिरामपुर निवासी जहरुद्दीन ने विदेश भेजने के नाम पर अजरेबेजान की पर्ची, बीजा और टिकट दिखाकर उससे एक लाख 50 हजार रुपये और सऊदी अरब का मेडिकल के नाम पर छह हजार पांच सौ रुपये ले लिया। इसके बाद भी विदेश नहीं भेजा। आरोप है कि नौ जुलाई को उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वह उग्र हो गया और उसकी पिटाई कर भगा दिया।
उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर घुघली पुलिस ने जहरुद्दीन निवासी बुद्धिरामपुर थाना श्यामदेउरवा के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। घुघली थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।