फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गिट्टी मंगाने के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा मीर निवासी दुर्गा यादव जो कंचनपुर चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। छह जुलाई को किसी ने उनके मोबाइल पर फोन किया और बोला कि महराजगंज में गिट्टी गिरवाना है। कहा गया कि सुबह गाड़ी मिल जाएगी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, ऑर्डर देने वाले व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी महराजगंज आ गई है। हमारे आदमी से बात कर लीजिएगा। हमने आपका नंबर भेज दिया है। फिर उसने फोन किया कि आप गिट्टी भेजने वाले बोल रहे हैं। नियम का हवाला देते हुए उसने पहले एक रुपये और फिर 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। वह और पैसा मांगने लगा। तब मैं ऑर्डर देने वाले व्यक्ति से बात की तो उसने बोला पैसा दीजिए। इसके बाद मैं खुद को ठगा महसूस करने लगा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें