फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 लाख के नाला निर्माण में धांधली, जेई को पता ही नहीं

Mon, 02 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बजहा उर्फ अहिरौली में निर्माण नाला के बेड में उगी घास।
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव में क्षेत्र पंचायत की ओर से बनवाए गए नाले में धांधली की गई है। करीब 20 लाख के नाला निर्माण में जिम्मेदारों ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि नाला निर्माण पूरा होते ही फर्श पर घास उगने लगी है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नाले के दोनों तरफ की दीवारों को रोकने के लिए बेड में कई जगहों पर ईंट भी रखी गई है। इसे लेकर अब ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं निर्माण के लिए तैनात जेई को भी नाले से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ जब जेई से नाले से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर पूछताछ की गई।
नाला निर्माण से संबंधित ठेकेदार के प्रभावशाली होने के डर से ग्रामीणों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि गांव में कुड़िया जाने वाले पिच रोड के पूरब श्रीराम यादव के खेत से आरआरसी भवन के सामने तक क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब 200 मीटर लंबा और एक मीटर की गहराई तथा चौड़ाई का नाला लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बना है।
विज्ञापन

इसका निर्माण अभी कुछ दिनों पहले पूरा हुआ है। अभी नाले में बरसात का पानी भी नहीं जमा हुआ। उससे पहले नाले के फर्श में घास उगने लगी है। इतना ही नहीं नाले के दोनों छोर के दीवारों को गिरने से रोकने के लिए नाले के बेड में ईंट रखी गई है।
नाला निर्माण में ठेकेदार की ओर से इस कदर मनमानी की गई है कि नाले के फर्श में मिट्टी दिखाई दे रही है। इन लोगों के मुताबिक निर्माण के दौरान गुणवत्ता को दरकिनार कर सबसे ज्यादा गड़बड़ी नीचे बुनियाद की गिट्टी व ढलाई में कमी की गई है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
जेई जोशुआ ने कहा कि नाले के निर्माण में कितना बजट खर्च हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। कार्यालय पहुंचने पर पता चलेगा। वहीं खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नाला निर्माण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें