फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग से चार आवासीय झोपड़ी और नौ पशु जले

Wed, 09 Apr 2025 09:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। निबिअहवां गांव में धुईहर से निकली चिंगारी से चार झोपड़ियां जल गईं और इसमें बंधे 9 पशु जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बताया गया कि सूचना देने के बाद भी तहसील प्रशासन के जिम्मेदार व स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बरगदवां थाना क्षेत्र के हरपुर ग्रामसभा के निबिअहवां टोले में बुधवार करीब तीन बजे हीरा साहनी की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इससे अखिलेश साहनी, प्रदुम्न साहनी, गोरख साहनी की झोपड़ियां जल गईं। घटना में झोपड़ियों में बंधे 9 पशु जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से हीरा साहनी के झोपड़ी में बंधी गाय, बछिया, भैंस व भूसा के साथ गेहूं, कपड़े, अखिलेश साहनी की एक गाय-बछिया, प्रदुम्न साहनी का एक तख्ता, साइकिल,गेहूं व गोरख साहनी की पांच बकरियां और बक्से में रखे जेवरात, कपड़ा व सिलाई मशीन जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से गाय, बछिया, बकरी, भैंस को मिलाकर कुल 10 पशु जले हैं, जिसमें घटना स्थल पर ही 9 पशुओं की मौत हो गई, वहीं एक गाय जीवित बचीं है। बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार आग लगने से काफी क्षति हुई है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें