फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 03 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंदुरिया के पूर्व थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रथमदृष्टया मामले के निस्तारण में लापरवाही और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितता सामने आई है। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद से जुड़े प्रकरण में पुलिस की भूमिका के संबंध में शिकायतें मिलीं थीं। इस संबंध में पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों समेत शासन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस की समीक्षा और जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने मामले के निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई और अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन में भी लापरवाही बरती। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने सिंदुरिया के पूर्व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य, मुख्य आरक्षी अतीक अहमद और महिला आरक्षी प्रियंका सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें