फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जर्जर 18 सड़कों का कराया जाएगा निर्माण, बनेगी सीसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत होगा कार्य
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 18 सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।


बताया जा रहा है कि यह कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना तथा एससीएसपी (अनुसूचित जाति उप योजना) के तहत स्वीकृत किया गया है। इन परियोजनाओं पर लगभग 6.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन सड़कों की दशा पूरी तरह बदल जाएगी और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के जिन प्रमुख वार्डों में यह कार्य प्रस्तावित है, उनमें आंबेडकर नगर, बैकुंठपुर वार्ड, पंतनगर, वीरबहादुर नगर और एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड समेत कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में लंबे समय से सड़कें जर्जर स्थिति में थीं, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे।
विज्ञापन




डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। टेंडर और अन्य औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों का निर्माण सीसी से किया जाएगा, जिससे उनकी गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें