फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र में सोमवार की सुबह अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महदेवा दूबे के समीप समरधीरा मार्ग पर बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में अब्दुला अंसारी (28) निवासी भगवानपुर टोला लालपुर थाना पुरंदरपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी बनकटी भिजवाया गया। दूसरी घटना महदेवा बुजुर्ग गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में विंदयांश त्रिपाठी वार्ड नंबर 9 आनंदनगर, शकुंतला (50) निवासी करमहवां बुजुर्ग व प्रमोद त्रिपाठी 40 निवासी बड़िहारी बाजार, कोल्हुई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें