अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार चौराहा पर सोमवार को शाम 6:15 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर संपत्ति यहां चौकी पुलिस पहुंची और घायलों को नौतनवा सरकारी अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव बिस्खोप निवासी वीरेंद्र यादव कोल्हुई से नौतनवा की ओर जा रहे थे। पैसिया बाबू पोखरी के निकट बैरिया बाजार चौराहे पर उनके बाइक के पीछे दूसरी बाइक टक्कर मार दी। संपतिहां चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में वीरेंद्र यादव समेत दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के बभनी निवासी उमेश, उनकी बहन संगीता और उनकी सास घायल हुई हैं। नौतनवा थानांतर्गत अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बाइक पुलिस चौकी ले जाई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।