फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान बिजली गिरने से मां-बेटी समेत चार लोग घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की हालत गंभीर, सीएचसी में चल रहा उपचार मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में नाती के मुंडन संस्कार में शामिल गईं थी सुनीता देवी
निचलौल। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में रविवार को नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों पर बिजली गिर गई। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजन ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से निचलौल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, बूढ़ाडीह कला निवासी सुनीता देवी (55) पत्नी पुर्नवासी अपनी बेटी के घर नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बड़का टोला बेलवा पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से सुनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली की चपेट में आने से बेलवा निवासी सुमित्रा देवी (40) पत्नी परशुराम, नेपाल निवासी अनिता (35) पत्नी रोहित और भगवानपुर निवासी सुनील पुत्र सवरू भी घायल हो गए। तीनों को भी उपचार के लिए सीएचसी निचलौल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों को मामूली चोटें आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बड़का टोला बेलवा पहुंचे थे। सुनीता और सुमीत्रा आपस में मां-बेटी हैं।
विज्ञापन

मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल के पास स्थित एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज और अचानक हुए हादसे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। संबंधित हल्का लेखपाल से मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार अहेतुक धनराशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें