फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी की शादी नहीं होने का ताना मारने पर विवाद, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, रुदलापुर गांव का मामला
विज्ञापन

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में शादी की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने पटीदारों पर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
रुदलापुर निवासी गौरी शर्मा ने बताया कि चार सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके पटीदार पप्पू, ममता, छोटू और पप्पू की पत्नी ने बेटी की शादी नहीं होने की बात को लेकर ताना मारने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़ित की बेटी का नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब गाली देने से मना किया तो सभी आरोपी एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर उस पर टूट पड़े। मारपीट में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों की पिटाई से उसका सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि गौरी शर्मा के तहरीर पर आरोपी पप्पू, ममता, छोटू और पप्पू की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें