फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार लाख किसानों को होगा फायदा

Sun, 02 Feb 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से जिले के 4,79,261 किसानों को फायदा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के किसानों को कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए रियायती शॉर्ट टर्म एग्री लोन प्रदान करती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत किसानों को 3 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता था। आज इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।
बजट में लिमिट बढ़ने को लेकर किसानों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कृषि कार्य में समस्या नहीं होगी। खेती के समय खाद, बीज, जुताई, सिंचाई समेत अन्य जरूरतों को पूरा करने में समस्या नहीं होगी। किसानों की आय बढ़ेगी तो समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें