चार गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
अड्डा बाजार। आंधी और बारिश में शनिवार की शाम हनुमानगढ़िया गांव के पास चार पोल टूटकर गिर गए। वहीं अराजी महुअवा के टोला डिहवा सुभान नगर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल से करीब 5 मीटर दूर जा गिरा। इसके चलते क्षेत्र के चार गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को बिजली निगम के कर्मचारी हनुमानगढ़िया गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नया पोल गाड़ने और तार लगाने में जुटे रहे।
उधर आराजी महुअवा के टोला डिहवा सुभान नगर निवासी सलाहुद्दीन, उमेश पासवान, वारिस खान, इरीच मोहम्मद, समसुद्दीन, योगेंद्र मौर्य, परमात्मा, गणेश पासवान ने बताया कि बिजली अनापूर्ति से परेशानी हो रही है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े इस टोले के सभी 14 उपभोक्ता प्रभावित हैं। ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन शिकायत कर दी है। 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन मिला है।
अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़िया, खोरिया और परसा में कर्मचारी पोल तार दुरुस्त करने में जुटे हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति कर दी जएगी। इसके अलावा सोमवार को ट्रांसफार्मर बदलकर आराजी महुअवा टोला डिहवा सुभान नगर की भी विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।