फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव की खुदकुशी मामले में चार पर केस

Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र नरकटहा गांव निवासी निषाद पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। धर्मात्मा ने रविवार की सुबह घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं, उनके फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट में निषाद पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, उनके बेटों व कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मघाती कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
विज्ञापन

धर्मात्मा के बड़े भाई परमात्मा निषाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पनियरा थाने में गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जयप्रकाश निषाद और तीन अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। धर्मात्मा के फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट में जयप्रकाश निषाद और अन्य पर षड्यंत्र करके फर्जी मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। जयप्रकाश को निषाद पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का करीबी बताया जा रहा है। परमात्मा ने तहरीर में आरोपियों को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली और दबंग किस्म का बताते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। पनियरा के थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें