फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवदंपती पर हमला मामले में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवदंपती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा कांटी निवासी सुशील साहनी ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पसंद की युवती की सहमति से 20 अप्रैल को विशेष विवाह अधिकारी के कार्यालय में विवाह पंजीकरण कराया था। इसके बाद दोनों 23 मई 2026 को निर्धारित तिथि पर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कार्यालय पहुंचे थे।
आरोप है कि औपचारिकताएं पूरी कर जब दोनों कार्यालय से बाहर निकले और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। इसी दौरान युवती के पिता राजकुमार, भाई सोनू उर्फ विजय, भाई गोलू और मामा अनिल पहले से घात लगाए हुए मिले। आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील का आरोप है कि उसके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटने की कोशिश भी की। घटना के दौरान दोनों किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल गए।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार, सोनू उर्फ विजय, गोलू अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें