सोनौली। सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में दो स्थानों पर कार्रवाई कर स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को जाली नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में पुलिस को विभिन्न स्थानों पर नेपाली नोटों के अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी।
भैरहवा पुलिस कार्यालय की टीम ने बीते एक सप्ताह में भैरहवा, वार्ड संख्या 5 सिद्धार्थनगर नगरपालिका और भाचकैया, वार्ड संख्या 10, सैनामैना नगरपालिका, रूपनदेही जिले से निम्नलिखित आरोपियों को 1,000 रुपये के 21 नकली नेपाली नोटों के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि नेपाली नकली मुद्रा के साथ जिला कपिलवस्तु बंगंगा नगरपालिका वार्ड संख्या 2 निवासी विष्णु श्रेष्ठ, मुक्ति प्रसाद खनाल उर्फ सुजान खनाल निवासी वार्ड संख्या 15, देवचुली नगरपालिका, नवलपरासी (पूर्वी) जिला, वार्ड नंबर 8, संगाचोकगढ़ी नगर पालिका, बिल्ला सिंधुपालचौक निवासी रोल बहादुर श्रेष्ठ और दीपेंद्र बापा, वार्ड नंबर 9, बुधनिलकंठ नगर पालिका, काठमांडो को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि बाजार में नकली मुद्रा चलन की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।