फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर से निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल गई और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से भी संपर्क किया लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती के भाई ने श्यामदेउरवां थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ-साथ संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें