फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरियारपुर घटना में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार को एक परिवार के लोगों पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय भेजा गया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला कर दिया था। हमले में जब्बार, अयूब, जुरसेद और मजरु को काफी चोटें आईं थीं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जब्बार और मजरु को इलाज के बाद दूसरे दिन घर भेज दिया गया। जबकि अयूब एवं जुरसेद की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद जमशेद आलम की तहरीर पर गांव के ही बिकाऊ, शहरे आलम, फखरे आलम, गोल्डन, अमन व समीर पर प्राणघातक हमले की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर भिटौली पुलिस टीम ने भैंसा पुल से शहरे आलम, फकरे आलम, समीर और गोल्डेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त चारों आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें