फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद गरीबों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे : सुप्रिया श्रीनेत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्व हर्षवर्धन की नौवीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके निवास जंगल जोगियाबारी में मनाई गई। जहां क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों से उनके संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पूर्व सांसद ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों व मजलूमों के लिए संघर्ष किया। अपने संघर्षों के कारण आज लोगों के बीच वह लोकप्रिय हैं।
पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि हर्षवर्धन किसानों, गरीबों व मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से राजनीतिक अध्याय का अंत हुआ है।
इस मौके पर विजय सिंह, पूर्व सांसद कमला किशोर, पूर्व विधायक सुदामा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम, शरद सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, झिनकू चौधरी, रामप्यारे, मोहम्मद अली,विनोद गुप्ता, दिलीप चौधरी,रामनिवास चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें