महराजगंज। राम मनोहर लोहिया पार्क में शनिवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की मूलभूत तकनीक सिखाई, ताकि वे आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव व मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया, जिनमें किक करने की कला, पंच तकनीक, नाइफ हैंड अटैक, प्रहार को ब्लॉक करना और ग्रिपिंग से बचाव के उपाय प्रमुख रहे। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कला नहीं बल्कि यह मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है।