फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन तस्करों के बुलंद हौसलों के आगे पस्त दिख रहे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने के प्रयास पर वनकर्मी लकड़ी तस्करी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। रेंज में लकड़ी माफिया तस्करी के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। तस्करों के सामने अगर वनकर्मी पड़े तो उन पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। वनकर्मी किसी प्रकार से अपनी जान बचा रहे हैं। वनकर्मी भी तस्करों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। इसके पहले भी वन कर्मचारियों पर हमला हो चुके हैं। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है, लेकिन उनके हौसले नहीं टूट रहे हैं। अंधेरे का फायदा उठा कर तस्कर भागने में भी सफल हो जाते हैं।
यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह के हमले अक्सर होते रहते हैं। वन तस्करों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में वन विभाग सफल नहीं हो पा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वन क्षेत्र के अंदर तस्कर बेखौफ होकर पेड़ों की कटान करते हैं। फरेंदा, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों के कटे हुए अवशेष दिख जाते हैं। वन के अंदर से कटान कर लकड़ी लेकर जब तस्कर बाहर निकलते हैं तो उनके वाहनों की गति बहुत तेज होती है। सूत्र बताते हैं कि किसी से अगर थोड़ी से चूक हो जाए तो दुर्घटना होनी तय रहती है। आकड़े बता रहे हैं कि वन तस्करों के निशाने पर वनकर्मी हमेशा रहते हैं।
विज्ञापन

-

केस नंबर एक- घोड़सार बीट में वर्ष 2016 में गश्त के दौरान डिप्टी रेंजर बकाउल्लाह खान पर लकड़ी तस्करों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनको काफी चोटें आईं थीं। करीब 12 लोगों पर कार्रवाई की गई थी।
-

केस नंबर दो- परसाबेनी में वर्ष 2017 में लकड़ी तस्करी की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ट्रक पर लदी लकड़ी बरामद कर रेंज ला रहे थे। रास्ते में आगे-आगे ट्रक आ रहा था। मौके के फायदा उठा कर तेज भागने लगा। वनकर्मी ट्रक का पीछा करने लगे तो कैम्पियरगंज जंगल में ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
-

केस नंबर तीन- वर्ष 2019 में गिरधरपुर बीट में तमंचे के दम पर वनकर्मी राजकुमार वर्मा की बाइक लूटी गई थी। वह बाइक से गिरधरपुर वन चौकी जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश उनकी बाइक लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन



केस नंबर चार- सात जून 2021 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मग्घूजोत-शिकारगढ़ मुखबिर की सूचना पर दबिश देने गई वन विभाग की टीम को तस्करों ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया था। उस दौरान बचाव में वनकर्मियों ने हवा में फायरिंग की थी। अंधेरे का लाभ उठा कर तस्कर फरार हो गए थे। मौके से वन कर्मियों ने पिकअप पर लदी 12 बोटा साखू की लकड़ी बरामद की थी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें