फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनकर्मियों ने पकड़ा लकड़ी लदा पिकअप, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पकड़ी रेंज व वन सुरक्षा टीम ने शुक्रवार की रात महलगंज बीट से पिकअप पर सागौन की लकड़ी लादकर ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। कुशीनगर निवासी पिकअप चालक व तस्कर को पकड़कर रेंज कार्यालय पकड़ी लाया गया, जहां वाहन सीज कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वन सुरक्षा प्रभारी मोहन सिंह व पकड़ी रेंजर सुशांत त्रिपाठी को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से सागौन का पेड़ काटकर एक पिकअप में लादकर कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वन सुरक्षा प्रभारी व रेंजर अपने सहयोगियों के साथ महलगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और घेराबंदी कर दी। वन कर्मियों को देखते ही तस्कर गाड़ी लेकर महराजगंज की तरफ भागने लगे।
वन कर्मियों ने गाड़ी का पीछा करते हुए ठूठीबारी तक पहुंच गए। तस्कर अपने को घिरता देख ठूठीबारी से निचलौल पहुंच गए और सिसवा की तरफ गाड़ी लेकर तेज गति से भागने लगे। निचलौल रेंजर सुनील राव भी गाड़ी को पकड़ने के लिए पीछा करते हुए सिसवा बाजार पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने एक आरोपी व पिकअप चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अपना नाम शेषनाथ उर्फ शेरू निवासी वन ग्राम उसरहवा नर्सरी थाना कोतवाली बताया जबकि चालक ने अपना नाम रामनयन निवासी भुजौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर बताया। वनकर्मियों ने गाड़ी को सीज करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया। इस दौरान वन सुरक्षा प्रभारी मोहन सिंह, रेंजर पकड़ी सुशांत त्रिपाठी, वन दारोगा अशोक सिंह, गौरव त्रिपाठी, राजेश यादव, मुकुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें