महराजगंज। स्थानीय पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की झांकी सजाकर पूजन कार्यक्रम किया गया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के समक्ष वेदी पर बैठकर अज्ञान को दूर कर ज्ञान की प्राप्ति के लिए पूजन-अर्चन किया। संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया कि ‘‘यदि वाणी न होती, विद्या न होती, ज्ञान न होता, तो सारा संसार अंधकार मय होता और संगीत न होता, कला न होती। इसलिए मां सरस्वती की महिमा अनंत निराली है।’’
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य रामचंद्र चक्रवर्ती, आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, गिरिजेश गिरि, राजू सिंह, जेपी राय, अशोक तिवारी, घूरे प्रसाद, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, गोरखनाथ पटेल, दिनेश राव, धर्मेन्द्र गुप्ता, शत्रुघ्न वर्मा, प्रतिभा सिंह, सोनी यादव, नीलम प्रजापति आदि मौजूद रहे। कास्मोपोलिटन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सलीम, किरन, शहाना, कंचन, बबिता, सुनीता, निशा, अर्चना, उमेश, उमाशंकर और अजहर आदि मौजूद रहे।
विद्यालय की छात्रा शिवांगी, विकास, बैष्णवी, साधना, समर और अल्ताफ आदि की ओर से मां सरस्वती की झांकी सजाई गई। दी इंडियन पब्लिक स्कूल वीर बहादुर नगर में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक रजनीकांत सिन्हा, अमरीश वर्मा, महताब आलम खान, रितिक कश्यप, शिवांगी गुप्ता ,शारदा त्रिपाठी, यासमीन जकीर आदि सदस्य उपस्थित थे। कक्षा 8 की छात्रा करिश्मा, इश्तिा, अर्पिता, साक्षी, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, प्रेम यादव ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत किया। शांति बाल विद्या मंदिर धनेवा धनेई में पूजा-अर्चना के साथ ही हवन कराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल गुप्ता, लल्लन प्रसाद गुप्ता, अंकुर गुप्ता, शैलेष, सीमा, रीता, अंदग, विपिन, प्रवीण, बीना गुप्ता और सुकन्या आदि मौजूद रहे।
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के तमाम स्कूलों में वसंत पंचमी पर मां सवरस्ती का पूजन-अर्चन किया गया। जनता इंटर कॉलेज पुरंदरपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धुसवा कला, राजीव गांधी शिक्षण महाविद्यालय पैसिया लक्ष्मीपुर, एनपीआरसी रुद्रपुर शिवनाथ में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसपी सिंह, हृदयनरायन त्रिपाठी, डॉक्टर प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहां, पंडित श्याम विहारी लेहड़ा, जीएस पब्लिक स्कूल, राजीव गांधी पीजी कॉलेज, लार्ड कृष्णा पीजी कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक नवीन सिंह, कुलदीप कुमार, डॉक्टर विजय बहादुर चौधरी, कमलेश पांडेय, विनय यादव, जनार्दन, रविप्रताप, शैलेंद्र पांडेय, संजीता श्रीवास्तव, प्रतिमा और नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पंडित एसआरपी पब्लिक स्कूल कोट कम्हरिया एवं एसआरपी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल कोट कम्हरिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि करूणनिधि मिश्रा ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान प्रिया पांडेय, विभा मिश्रा, सुनील शुक्ला, प्रभुनाथ, औचित्य आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में मार्डन एकेडमी पैसिया ललाईन में संचालक अलंकृता मणि त्रिपाठी ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी लक्ष्मीपुर, जेबीएम एकेडमी एकमा लक्ष्मीपुर, राजीव गांधी शिक्षा महाविद्यालय पैसिया ललाईन, जेपी पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर, निराला बाल शिक्षा सदन मुड़ली, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज अड्डा बाजार, भागीरथी कृषक इंटर कालेज भगीरथनगर, बीके पब्लिक स्कूल भगीरथपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज धुसवां कला, एमडीजेपी पब्लिक स्कूल जमुहनिया, राम हर्ष दास लघु माध्यमिक विद्यालय मुड़ली, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर में सरस्वती पूजन के साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया।
धानी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामनरेश स्मारक डिग्री कालेज नगवा में प्राचार्य डाक्टर अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं सेठ महेश राम अशोक कुमार कन्या इण्टर कालेज, सेठ त्रिलोकीराम अग्रहरि इंटर कालेज, जीवन ज्योति इंटर कालेज , इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, गुरुकुल एकेडमी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशुमंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार बसंत पंचमी पर्व पर कस्बे में स्थित राधा कुमारी इंटर कालेज, स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज, रामनगर रोड सेक्रेड हार्ट स्कूल,लार्ड बुद्धा सैनिक कांवेंट स्कूल,आर्दश बाल विद्या मंदिर, बृजलाल स्मारक महाविद्यालय राजाबारी आदि विद्यालयों में धूम धाम से मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम विधि विधान से किया गया। इस दौरान राम प्रिया शरण सिंह, नंद प्रसाद चौधरी, बिपेश तिवारी, जितेंद्र पांडेय स्वेता दुबे आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में बड़े ही धूम-धाम के साथ सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। नगर के जायसवाल नगर स्थित मलबेरी नर्सरी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा खुर्द, आरपी इंटरमीडिएट कॉलेज बीजापार खास, भारतीय शिक्षा संस्थान, एसकेएसडी स्कूल भुजौली, आरसी चिल्ड्रेन एकेडमी चिउटहां व किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवा सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मदन पांडेय, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, उदयभान मल्ल, शशिकला सिंह, शुभ्रा सिंह जायसवाल, ई.नीरज तिवारी, डॉ.पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया, ओए जोसेफ, आरसी शर्मा व शिव दयाल गिरी सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।