फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 दिन के टूरिस्ट बीजा पर नेपाल आया था विदेशी नागरिक

विज्ञापन
अबैध रूप से भारत मे प्रवेश के दौरान  डोस संतोष नेटो विदेशी नागरिक गिरफ्तार।स्त्रोत सोशल मिडिया
विज्ञापन
-पैसे नहीं होने के कारण अवैध रूप से बॉर्डर पार करने की कोशिश में था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर मंगलवार की दोपहर पकड़ा गया ब्राजील निवासी नागरिक डोस संतोष नेटो 15 दिन के टूरिस्ट बीजा पर नेपाल आया था। 29 सितंबर को उसने नेपाल में प्रवेश किया और 13 अक्तूबर तक उसने नेपाल के लिए बीजा ले रखा था।
एजेंसियों से हुई पूछताछ में पता चला कि वह वेबसाइट डिजाइनर है, और पैसे कमाने के उद्देश्य से भारत के जैसलमेर जाना चाहता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि वह तीन दिन पूर्व अपने मोबाइल से पेरिस, बैंकाक और भारत में जैसलमेर को सर्च किया था। बॉर्डर पार करने के लिए उसने सीमा पर पगडंडियों की जानकारी ली और डंडा हेड के निकट से सोनौली कोतवाली के फरेनिया बाजार में पहुंच गया। बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवानों ने संदिग्ध विदेशी नागरिकों को देखकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सोनौली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


खुली सीमा का फायदा उठा रहे दलाल जानकारी देने का लेते हैं पैसा
सूत्रों की मानें तो भारत-नेपाल के मुख्य रास्ते पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्त कड़ाई के बाद मानव तस्कर दलाल अब भारत-नेपाल के पगडंडियों का सहारा लेने लगे हैं। खुली सीमा के रास्ते विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार कराया जा रहा है। बिना वैध दस्तावेज के विदेशी नागरिकों को सरहद पार कराने का एक गिरोह सक्रिय हैं, जो रास्ता बताने का पैसा ले रहे हैं। मंगलवार को सीमा से सटे ग्राम फरेनिया में नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया एक ब्राजील नागरिक के पकडे़ जाने के बाद मामले सुरक्षा एजेंसियों के सामने आए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए ब्राजील के नागरिक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

अक्सर सरहद की पगडंडियों से भारत आने की कोशिश करते विदेशी
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सूत्रों की सटीक जानकारी से इन्हें पकड़ ले रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगस्त में सोनौली सीमा पर दो चीनी नागरिकों को बॉर्डर पार कराने के मामले में एसएसबी ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। इसमें उक्त शरणार्थी युवक दोनों चीनी नागरिक को फर्जी आधार कार्ड के जरिये बॉर्डर पार करने के दौरान पकड़ा गया। पकड़े जाने के डर से दलाल नेपाली सीमा में रुक कर विदेशी नागरिकों को रास्ता बताते हैं। उन पर निगरानी रखते हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सूत्रों की सटीक जानकारी से इन्हें पकड़ ले रही है।

पांच सितंबर को एसएसबी की टीम नेपाल बाॅर्डर पर पिलर संख्या-508/14 थाना बरगदवा के पास नेपाल से पैदल आ रहे दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। जांच में दोनों के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट बरामद हुआ। दोनों की पहचान अहमद रूबेल और मियां मोहम्मद खुकान के रूप में हुई थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दो दिन पहले वे बांग्लादेश की राजधानी ढाका से काठमांडो पहुंचे थे। उसके बाद तीन सितंबर को काठमांडो से नवलपरासी जिला पहुंचे, जहां से वे दिल्ली जाना चाहते थे। इस दौरान दोनों कुछ दलालों के बहकावे में आ गए, जिन्होंने उन्हें भारत में प्रवेश कराने का भरोसा दिया। खेत के रास्ते भारत पहुंचे और पकड़े गए।
भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही के लिए कोई रोक टोक नहीं है। इस कारण इसका लाभ तीसरे देश के नागरिक आसानी से उठा रहे हैं। रास्ते की जानकारी दलाल पैसे लेकर उपलब्ध करा देते हैं। सीमा पर कभी बुर्का तो कभी साधु के वेष में विदेशी बॉर्डर पार करते पकड़े गए थे।

भारत नेपाल सीमा बॉर्डर अवैध घुसपैठियों के लिए मुफीद बन रही है। सुरक्षा एजेंसियों के चौकसी के बाद पकड़ में आते है। सोनौली सीमा पर फर्जी आधार एवं गलत सूचना देकर धोखाधड़ी से आधार कार्ड बनाकर भारत में प्रवेश करने और भारत से नेपाल जाने के दौरान कई लोग पकड़े गए हैं। सालभर में कई बार विदेशी सीमा पर पकड़े जा चुके हैं। माह मई 2024 में जर्मनी नागरिक तोवियस मेकिसमिलन रेहन (44) पगडंडियों के रास्ते नेपाल जा रहा था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया, इसके पहले 26 जून को एसएसबी 66 वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा के पगडंडियों पर गश्त के दौरान चौकी डंडाहेड की नाका पार्टी ग्राम गंवरिया के डंडापुल के निकट निर्माणाधीन आईसीपी के तरफ जाने वाले रास्ते पर एक चाइना की महिला को गिरफ्तार किया था।
पगडंडियों के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कई सिओहोंग उर्फ हेलेन निवासी सियाह रोड एरिया सीमिंग सिटी सियामें प्रोविंस फुजियान चाइना बताया था।
विज्ञापन


-
84 किलोमीटर लंबी है भारत-नेपाल खुली सीमा
भारत-नेपाल खुली सीमा इन दिनों सुरक्षा एजेंसी के लिए चुनौती बनती जा रही है। तस्करी के बाद सीमा पर इन दिनों सबसे बड़ी चुनौती ‘थर्ड नेशन सिटीजन’ बनते जा रहे हैं. इन दोनों देशों की खुली सीमा का फायदा इस सीमा से गुजरने वाले दूसरे देशों के नागरिक उठा रहे है। खुली सीमा का फायदा उठाकर विदेशी नागरिक लगातार नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश करते हैं। कुछ वर्षों में एक दर्जन से ज्यादा विदेशी नागरिकों को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से आवाजाही करते हुए और फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

-


कब-कब पकड़े गए विदेशी
-वर्ष 2023 में 16 अगस्त को अमेरिका निवासी कोलिन पैट्रिक को फर्जी आधार कार्ड के आधार पर नेपाल प्रवेश करते पकड़ा गया।
-24 अगस्त 2023 को उज्बेक महिला राखी मोबा दिलशाद को फर्जी आधार कार्ड के आधार पर नेपाल जाते पकड़ा गया था।

-12 अप्रैल 2021 लॉकडाउन के समय भारत से नेपाल जाते हुए ब्राजील के पाल लोमांगा नोम्बे को पकड़कर दिल्ली दूतावास भेजा गया।
-23 नवंबर 2021 को नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान सोनौली के मुख्य गेट पर चीन के नागरिक फेंग चांगवेन को गिरफ्तार किया गया।

-11 दिसंबर 2021 को नेपाल से भारत में प्रवेश की जिद कर रहे चीन के नागरिक जेंग चांगवेनसु को पकड़ा गया था।

-01 जनवरी 2022 को नेपाल से नशे की हालत में भटक कर पहुंचे जर्मनी के नागरिक कुरतग्रेगोर को पकड़ा गया था।

-19 फरवरी 2022 दो रूसी नागरिक फर्जी वीजा के साथ भारत से नेपाल जाने के दौरान सरहद पर गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें