फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सभी को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बहुआर कला निवासनी लीलावती देवी (58) एक व्यक्ति के साथ बाइक सवार होकर निचलौल शहर से घर की ओर लौट रही थी। अभी वह टिकुलहिया गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिस दौरान लीलावती बाइक से गिरकर घायल हो गई। डॉक्टरों ने लीलावती की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस तरह अन्य जगहों पर हुए सड़क हादसे में ठूठीबारी निवासी रविंद्र (40) दीपक (20) जयश्री निवासी सुखराम (30) पिपरिया निवासी शमशुद्दीन (10) बरगदवा बाजार निवासी सुदर्शन चौहान (45) मदनपुरा निवासी राकेश (23) सेखूई निवासी सालेमगिर (21) घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, सड़क हादसे की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज उन्हें परिजन की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें