फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी की जबरन कराई शादी, मां को दे रहे धमकी

Fri, 11 Oct 2024 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव का युवक किशोरी को भगा ले गया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद दोनों घर लौटे तो कुछ लोगों ने उनकी जबरन शादी करा दी। अब आरोपी किशोरी की मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पति परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह बच्चों के साथ घर की देखरेख करती है। 29 जून की रात का ही एक युवक उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। कुछ दिनों बाद युवक बेटी को लेकर घर लौटा तो गांव के ही कुछ लोग गोलबंद होकर जबरन शादी कराकर अपने घर रख लिए। इतना ही नहीं वह लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में वह काफी डरी और सहमी है। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज, जोखू और भोला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें