फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : पडरौना ने गोरखपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अटैक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक प्रदेश स्तरीय आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पडरौना ने गोरखपुर की टीम को ट्राई बेकर में 6-5 से पराजित किया।
विज्ञापन

फुटबॉल मैच का शुभारंभ सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा गेरमा निवासी सुरेश त्रिपाठी ने किया। इसके बाद का मैच कंक्रीट क्लब पडरौना व यूपी पुलिस गोरखपुर के बीच 70 मिनट तक खेला गया। मैच के मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के 45 वें मिनट पर यूपी पुलिस गोरखपुर के जर्सी नम्बर 89 के खिलाड़ी रामनिवास के गलत खेलने पर रेफरी के तरफ से पीला कार्ड दिखाया। वही मध्यांतर के आखिरी समय तक दोनों टीमें गोल मारने के लिए मैदान में एक दूसरे के खिलाफ जोर अजमाइश करती रहीं, लेकिन गोल न मार सकीं। इस कारण मैच टाईब्रेकर में चला गया, जिसमें पडरौना की टीम ने गोरखपुर की टीम को 6-5 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मऊ के मो, हामिद, सह निर्णायक प्रभात मिश्रा, रहमुतुल्ला व चौथे रेफरी की भूमिका मकसूद आलम ने निभाई। इस अवसर पर राजू सिंह,अमरेंद्र मल्ल,किशन सिंह,ओए जोसेफ, विवेक चौरसिया, एडवोकेट उमाशंकर जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें