महराजगंज में किसानों की उपज का भंडारण जिले में बड़ी समस्या है। खरीदे गए खाद्यान्न को व्यवस्थित ढंग से रहने के लिए जिले में गोदाम नहीं है। भूमि की उपलब्धता के बाद भी विगत सात साल से फाइल चल रही है मगर अभी तक गोदाम बनाने को लेकर धनराशि जारी नहीं हो सकी। गोदाम बन जाए तो भंडारण की समस्या समाप्त हो जाए।
जिले में किसानों की उपज का भंडारण करने के लिए खाद्य विभाग की तरफ से जोगियाबारी, लोहरपुरवा व बनगढ़िया में डिपो बनाया गया है। तीनों डिपो की क्षमता 57500 मिट्रिक टन है। अधिक उपज पर हमेशा भंडारण की समस्या आती है। पहले से ही भंडारण में आ रही समस्या को देखते हुए सबसे पहले जिलाधिकारी विनय श्रीवास्तव ने भूमि खाद्य विपणन विभाग को उपलब्ध कराते हुए उसका प्रस्ताव भेजा।