फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कलाकंद और मूंगफली के दाने का लिया नमूना

विज्ञापन
फरेंदा मार्ग पर मिठाई दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
विज्ञापन
फरेंदा और सिंदुरिया में टीम ने जांच कर चलाया अभियान
विज्ञापन

नवरात्र में अब तक कुल 11 नमूनों को जांच के लिए भेज चुका है खाद्य सुरक्षा विभाग

महराजगंज। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया है। टीम ने फरेंदा और सिंदुरिया से दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। नवरात्र में अभी तक टीम कुल 11 नमूने जांच के लिए भेज चुकी है।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने फरेंदा रोड स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण कर कलाकंद का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। दुकानदार को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा सिंदुरिया क्षेत्र में किराना दुकान का भी निरीक्षण किया गया। यहां से मूंगफली दाना का नमूना लिया गया और जांच के लिए प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग ने अपील किया कि खुला फाफड़ या कुट्टू आटा व्रत में प्रयोग न करें। क्योंकि इनमें मिलावट या अशुद्धता का खतरा अधिक रहता है। विभाग की ओर से पैकेज्ड और प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करने की अपील की गई है ताकि स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। नवरात्रि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक जनपद के विभिन्न बाजारों और दुकानों से कुल 11 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें