फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठाई की दुकानों से खोया और छेना मिठाई के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली पर्व पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फरेंदा और नौतनवा बाजार में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खोया और छेना मिठाई के नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाया जा सके।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फरेंदा स्थित एकमिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां से खोया और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने नौतनवा की मेन मार्केट स्थित एक स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां से भी खोया और छेना मिठाई के नमूने संग्रहित किए गए। दोनों दुकानों पर निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को कुल चार नमूने संग्रहित किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद और पवन कुमार गोंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें