फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाइयों के विवाद में चाचा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। इंडो-नेपाल सीमा से सटे कनमिसवा गांव के औरहवा टोले में बुधवार रात दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान बड़े भाई के बेटे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बिकाऊ उर्फ भुआड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कनमिसवा गांव के औरहवा टोले में बुधवार रात करीब आठ बजे बेचन के बिकाऊ और उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान बिकाऊ के रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर बहुआर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप कसौधन ने बताया कि घायल के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बहुआर चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, आरोपी नरेश भाग गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें