फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडी के मुख्य गेट पर वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। नवीन मंडी स्थल परतावल के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे दो पीआरडी जवानों का व्यापारियों से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद मंडी की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नवीन मंडी स्थल परतावल में साप्ताहिक बाजार के दिन चावल और मूंगफली के कारोबारियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। इस दौरान मंडी परिसर में व्यापारियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। आरोप है कि इसी दौरान मुख्य गेट पर तैनात दो पीआरडी जवान व्यापारियों से रुपये लेते दिखाई दिए। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि यदि व्यापारियों से अनधिकृत वसूली की गई है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंडी इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंडी समिति की ओर से इस तरह की कोई वसूली नहीं की जाती है। पीआरडी जवान किस कारण से रुपये ले रहे थे, इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें