फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे से सुबह 9 बजे तक 30 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के घनत्व का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते कि सुबह लगभग 08:00 बजे तक दृश्यता का ग्राफ 30 मीटर से नीचे रहा। हालांकि इसके बाद कुहासा छटने से 9 बजे के बाद अच्छी धूप से दृश्यता बेहतर हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मौसम विभाग ने तराई में अगले दो दिन तक घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया था। अनुमान सही रहा और भोर में जबरदस्त कोहरा रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता न्यून रही जिसके कारण सड़क पर आवागमन में वाहन चालकों को असुविधा महसूस हुई और वाहनों की रफ्तार कम रखने के लिए उन्हें मजबूर रहना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ स्थिति बदली और नौ बजे के बाद दृश्यता का दायरा बेहतर हो सका। अच्छी धूप खिली तो अधिक व न्यूनतम दोनों में एक-एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद चली पछुआ की गति 3 किमी प्रति घंटा से भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें