फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार और टेंपो की टक्कर में पांच यात्री घायल

Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मनिकौरा चौराहे के पास कार और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा चौराहे के समीप कार से सोनौली की तरफ से फरेंदा की सवारियों को लेकर आ रही टेंपो टकरा गई। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। घटना में टेंपो में सवार रंजू देवी 45, रामअंश सात माह निवासी कवलदह, जरीना खातून 23 निवासी पुरंदरपुर, शांति 21 निवासी कवलदह और शानिया खातून निवासी पुरंदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें