अमरनाथ पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री और विवेका पांडेय को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में जगह मिली है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि विवेका पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री और मधु पांडेय को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में पद केवल सम्मान नहीं बल्कि संगठन और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का पार्टी में पूरा सम्मान होता है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता की पहचान है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण को महत्व दिया जाता है। प्रदेश संगठन में जिले के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। खुशी जाहिर करने वालों में जनार्दन प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, शैलेश पांडेय प्रमुख हैं।