फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंधया में बन रहा पांच एमवीए बिजली उप केंद्र, मिलेगी राहत

Mon, 12 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के अंधया गांव में तीन करोड़ की लागत से करीब 50 डिसमिल जमीन में विद्युत उप केंद्र बन रहा है। यह उपकेंद्र पांच एमवीए की क्षमता का होगा। एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उपकेंद्र तैयार होने के बाद 18 गांवों में बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से कार्यदाई संस्था मेमर्स त्रिपाठी ब्रदर्स को सब स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी मिली है। नींव की खुदाई हो रही है। इन दिनों क्षेत्र को परतावल उप केंद्र और पनियरा फीडर से से बिजली आपूर्ति की जा रही है। अंधया उप केंद्र बन जाने के बाद क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति होने लगेगी। परतावल क्षेत्र में बिजली कटौती से जनता परेशान है। गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ गई है। आए दिन अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहते हैं। गर्मी के दिनों में फाॅल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
बिजली निगम ने एक वर्ष पहले नया विद्युत उप केंद्र बनाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा था। तहसील प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने इसके लिए 50 डिस्मिल जमीन चिह्नित कर बिजली निगम को जानकारी दी थी। क्षेत्र के जितेंद्र यादव कहते हैं कि आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से मिलेगी। अभी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। विद्युत उपकेंद्र अंधया का बिल्डिंग बनाने का काम कार्यदाई संस्था मेमर्स त्रिपाठी ब्रदर्स करा रही है। जबकि टांसफार्मर, पैनल, फीडर बनाने का कार्य सिविल विंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्यदाई संस्था की ओर से कराया जा रहा है। एक साल के अंदर कार्य पूरा कराने की समय सीमा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें