महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा तिराहे पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से मंगलवार रात चोरों ने दुकान में रखा पांच लाख रुपया, कैमरे का हार्ड डिस्क आदि लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर थाने पर दी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गेहुअना निवासी विजय सिंह की तहरीर के अनुसार उनका केंद्र सोनबरसा तिराहे पर हैं। मंगलवार शाम केंद्र बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह पहुंचे तो ताला टूटा था। काउंटर में रखा पांच लाख रुपया नहीं था। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद