फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के मामले में आठ अभियुक्तों को सजा

Thu, 30 May 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कारागार में जेल अदालत का आयोजन हुआ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट असगर अली ने जेल में बंदियों के मामले की सुनवाई की। आठ अभियुक्त को अपराध के आधार पर अलग-अलग सजा सुनाई गई। सभी चोरी के मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाने के माधोपुर निवासी योगेंद्र मौर्य को आठ माह का साधारण कारावास की सजा मिली है। गिरगिटिया निवासी रामभवन को पांच माह की सजा मिली है। दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। माधोपुर निवासी गणेश चौहान को चार साल आठ माह की सजा मिली है। एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। पकडियहवा निवासी नितेश को नौ माह 25 दिन की सजा मिली है। एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। घुघली निवासी अनिरुद्ध को नौ माह के साधारण कारावास की सजा मिली है। पकड़ी बाजार निवासी अभय प्रताप सिंह को नौ माह कारावास की सजा मिली है। 1500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। धनेवा धनेई निवासी रहिम को 10 माह 25 दिन की सजा मिली है। 500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। जद्दु पिपरा निवासी रहमान खान को नौ माह 17 दिन की सजा के साथ एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें