फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झुलनीपुर नहर मार्ग पर अलग-अलग तीन हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलनीपुर नहर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में पांच घायल
विज्ञापन


बाइक-साइकिल की भिड़ंत में दो गंभीर

निचलौल। निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग शनिवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पहली घटना में टिकुलहिया निवासी नारायण (45) पुत्र गब्बूलाल खेत में खाद डालने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। चमनगंज पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बाइक महाशय मोहल्ला, निचलौल निवासी सागर वर्मा (30) पुत्र राकेश वर्मा चला रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में चेहरी, थाना कोतवाली महराजगंज निवासी रामप्रसाद (30) पुत्र प्रहलाद नेपाल से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तीसरी घटना में पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया मेला से लौट रहीं बाइक सवार कोटवा, जिला कुशीनगर निवासी राधिका देवी (22) पत्नी रघुनाथ और निधि (24) पत्नी अनिल की बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं आई। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शांति विजय मिश्रा ने बताया कि घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें