फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सदर विधानसभा में 8.68 करोड़ से बनेंगी पांच महत्वपूर्ण सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पांच सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। 8.68 करोड़ की लागत से क्षेत्र की पांच सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही लोगों का आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांचों सड़कों के निर्माण पर कुल करीब 8.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
स्वीकृत परियोजनाओं में गिदहा प्राथमिक विद्यालय से फुलवरिया तक 1.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 137.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह कृत पिपरा से खेम पिपरा तक 2.60 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 212.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तीसरी परियोजना के तहत कोटा से बासपार डीहुलिया टोला, चोखराज पब्लिक स्कूल होते हुए फरेंदा-महराजगंज मुख्य मार्ग तक 1.50 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के लिए 185.37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। वहीं रामपुर बल्डिहा पुल से विशुनपुर गबडुआ होते हुए परतावल-पुरैना मार्ग तक 3.80 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 285.17 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा अमवा चौराहा से पंडित की दुकान होते हुए वन चौकी तक 1.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 171.59 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी सड़कों के निर्माण से संबंधित गांवों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बताया की पांचों सड़कों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें