फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालिका फुटबॉल की राज्य स्तरीय स्पर्धा खेलेंगी जनपद की पांच बेटियां

विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम में चयनित जिले की पांच बेटियां।
विज्ञापन
सदर कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में करती हैं पढ़ाई
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद की पांच बेटियां 18 अगस्त से अमेठी में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में अपनी दक्षता दिखाएंगी। जूनियर बालिका फुटबॉल की मंडलीय टीम में उनका चयन हुआ है। सभी बालिकाएं सदर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ाई करती हैं।
अमेठी में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल का चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में सोमवार को आयोजित था। स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिला क्रीड़ा विभाग को मिले पत्र के मुताबिक जिले की टीम से ट्रायल में पांच बेटियों का चयन राज्यस्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

महराजगंज स्टेडियम के फुटबॉल कोच अमित कुमार कन्नौजिया ने बताया कि शिखा, रागिनी, संजना, बब्बी और मानसी का चयन मंडलीय टीम मे होने के बाद अब ये 18 से अमेठी की राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में खेलेगी। सदर कस्तूरबा की गेम टीचर ममता यादव ने बताया कि इनके चयन से जिले की बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सदर कस्तूरबा की पांच बालिकाएं राज्य स्तरीय स्पर्धा खेलेंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर से प्राप्त पत्र में पांचों बालिकाओं का नाम शामिल है।
विज्ञापन

वर्जन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पूरे बेसिक शिक्षा परिषद का मान बढ़ाया है। सदर कस्तूरबा की वार्डन को अन्य छात्राओं को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें