सोमवार से सीटी स्कैन मशीन शुरू होने की उम्मीद, 100 अधिक जांच पेंडिग
महराजगंज। जिला अस्पताल में बीते सोमवार को खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन बृहस्पतिवार को भी ठीक नहीं हो सकी। इससे यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों बिना जांच कराए वापस लौट रहे हैं। मजबूरी में मरीज निजी सेंटरों पर महंगे दर पर जांच करवा रहे हैं।
जिला अस्पताल में 100 से अधिक सीटी स्कैन के जांच आवेदन लंबित है। अब तो जिला अस्पताल के चिकित्सक सीटी स्कैन जांच भी लिखना बंद कर दिए है। वहीं अस्पताल प्रशासन का दवा है कि उपकरण आते ही सोमवार से मशीन को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी उपकरण का लोकेशन ट्रैक भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सोमवार से मशीन को शुरु करना चुनौती होगी।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिक्चर ट्यूब खराब होते ही संबंधित कंपनी सिंगापुर से मंगवाने के लिए भेज दिया गया। वहीं संबंधित वार्ड से बाहर कर्मचारियों ने एक पोस्टर लगाया है कि मशीन खराब है। स्कैन जांच नहीं हो पा रहा है। मशीन ठीक होने के बाद सूचना दी जाएगी।
वर्जन
कंपनी के अधिकारी से लगातार वार्ता हो रही है। सोमवार तक पार्ट आने की उम्मीद है। पार्ट आते ही मशीन ठीक कराया जाएगा। जिससे मरीजों की जांच हो सके।
- डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल