फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के मामले में घर में घुसकर मारपीट, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घायल, गांव में पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में
विज्ञापन

चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दो समुदायों के बीच एक किशोरी को भगाने के मामले को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बीते 6 जून को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही जितेंद्र गुप्ता नामक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज करके घटना के दो दिन बाद लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

युवक के पिता का आरोप है कि मामले में सुलह-समझौते के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने 1.20 लाख रुपये गांव के लोगों की मौजूदगी में हमसे लिया था। इसके बावजूद मेरे लड़के को जेल भेज दिया गया। इसके बाद जब मैंने अपना पैसा वापस मांगा तो 19 जून की शाम लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने शुक्रवार की रात गोलबंद होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
नरयनापुर मारपीट के मुख्य तीन आरोपी गिरफ्तार

बरगदवां थाना क्षेत्र के नरयनापुर गांव में प्रेम प्रसंग में शुक्रवार की रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया कि मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन



वर्जन
तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से 10 नामजद और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- बसंत सिंह, सीओ नौतनवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें