नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में शनिवार को मंदिर की बाउंड्री का कील उखाड़ने को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार स्थित एक मंदिर परिसर में हुए बाउंड्री निर्माण में सुरक्षा की दृष्टि से कील लगाई गई थी। मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा कील उखाड़ने की बात पूछने पर कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने पर लोग गाली देते हुए धमकी देने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रविवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पांच लोगों को न्यायालय चालान कर दिया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शकील खान निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवा, तुलसी गौड़, राहुल पासवान, उपेंद्र निवासी बेनीपुर दुर्गापुर थाना नौतनवा और रोहन शर्मा निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।