फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरे में मछलियां मरीं, जहर डालने का आरोप

Sat, 26 Jul 2025 06:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव बैरवा चंदनपुर में पोखरे में जहर डालने से मछलियों के मरने का मामला प्रकाश में आया है। पट्टाधारक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैरवा चंदनपुर टोला कड़जहिया निवासी रामसूरत साहनी गांव की ही सार्वजनिक पोखरी पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन करते हैं। शनिवार को सुबह मछलियां पोखरे में मरकर उतारती दिखीं। जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर रामसूरत ने देखा कि मछलियां मर गईं हैं।
उन्होंने खोरिया चौकी पुलिस को सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति पर पोखरी में जहर डालकर मछलियों को मारने का आरोप लगाया है। रामसूरत ने बताया कि एक माह पहले 16 हजार रुपये खर्च करके मछलियों का बच्चा पोखरे में डाला था। इसके अलावा पोखरे में पहले से और मछलियां थीं। किसी ने पोखरे में जहर डाल दिया, जिससे मछलियां मर गईं। उप निरीक्षक अभिनव पटेल ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें