फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले चरण की खोदाई पूरी, अगले आदेश का इंतजार

Thu, 09 Jan 2025 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के नाथनगर बीट के जंगल में रामग्राम की पुष्टि के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने खोदाई की। इसका पहला चरण पूरा हो गया है। मिले हुए वस्तुओं की एक रिपोर्ट भारत सरकार को भेजा गया है। इसके आधार पर आगे का आदेश मिलते ही दोबारा खोदाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक की खोदाई में चपटीं चौड़ीं ईंटें, अलंकारित ईंट, मिट्टी के टूटे बर्तनों के अवशेष आदि वस्तुओं के मिलने से क्षेत्रीय लोगों में रामग्राम होने की उम्मीद जग गई है। लोगों को अब पूरा विश्वास हो गया है कि खोदाई में मिल रहे अवशेषों से रामग्राम की पुष्टि हो जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम के प्रभारी आफताब हुसैन ने बताया कि रामग्राम की पुष्टि के लिए टीले की खोदाई का पहला चरण पूरा हो गया है।
ट्रेलेंच आउट किए गए चारों ब्लाॅकों की करीब छह मीटर की गहरी खोदाई की जा चुकी है। खोदाई के दौरान अलंकृत दीवार, ईंटें, टूटे हुए मिट्टी के बर्तन आदि मिले हैं। मिल रहे वस्तुओं पर गहन अध्ययन किया जा रहा है। अलंकारित दीवार मिलने से किसी प्राचीन काल के भवन होने की संभावना प्रतीत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें