फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी के पास पुआल रखने के विवाद में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी के पास पुआल रखने के विवाद में फायरिंग
विज्ञापन

नौतनवां। परसा मलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मरसिकी के टोला पिपरवास में बुधवार की देर रात सार्वजनिक पोखरी के पास पुआल रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक को लहराते हुए दो बार फायरिंग की गई। उसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बीच में एक सार्वजनिक पोखरी है। उसके एक छोर पर अरुणेंद्र मणि त्रिपाठी का मकान है। पोखरी की कुछ जमीन का हिस्सा अरुणेंद्र के नाम से है। इसी बीच उस जमीन पर अमित उर्फ मिट्ठू की ओर से पुआल रख दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उससे नाराज अरुणेंद्र ने घर के अंदर रखी लाइसेंसी बंदूक निकाल ताबड़तोड़ दो बार गोलियां दागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। अरुणेंद्र का कहना है कि आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राजकिशोर, अमित, अक्षय, शकुंतला, अंगिरा, गुलईचा, अजय सहित एक अन्य पर बलवा, जान से मारने के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें