फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बढ़त देख छूटने लगे पटाखे

विज्ञापन
भाजपा की बढ़त देख छूटने लगे पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर पूरे जिले में खूब जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने भी मोदी को जीत की बधाई देते ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते-गाते हुए आतिशबाजी की। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गुरुवार की सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर के बाद भाजपा की जीत जैसे-जैसे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही थी। केंद्र में मोदी सरकार की वापसी पर कार्यकर्ता झूम उठे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के साथ भैैैया फरेंदा में खुशी मनाई गई। कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने मोदी और पंकज चौधरी की जीत पर आतिशबाजी की। दिनेश मद्धेशिया ने कहा कि मोदी के सबका साथ सबका विकास के नीति के आधार पर प्रचंड जीत मिली है। इस दौरान विनोद मद्धेशिया, कन्हैया लाल, सुदीप कुुमार, विक्की मद्धेशिया, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ता योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान काशीनाथ सिंह, अशोक यादव, नागेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान, रामनगीना शर्मा आदि मौजूद रहे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ अल्पसंख्यक महिलाओं ने भी खुशी जताई। गांव की तैमुल निशा, आमिना खातून, रीता देवी, अफरोजी, जानकी यादव, सोनी, शबनम आदि ने कहा की मोदी सरकार बिना भेदभाव विकास किया है। सोनौली प्रतिनिधि के अुनसार सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारीयो व नगरवासियों ने विजय जुलूस निकाला। रामजानकी चौक पर लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आतिशबाजी की। सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें