फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झोपड़ी में लगी आग, महिला समेत दो गोवंश झुलसे

Tue, 06 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर नौ लोहिया नगर में झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें एक महिला और मवेशी झुलस गए। जानकारी पर पहुंची नगर पंचायत टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर नौ निवासी सुदर्शन वर्मा की पत्नी एकमा देवी सोमवार की दोपहर में झोपड़ी में बंधे मवेशियों को चारा दे रही थीं। तभी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में एकमा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। झोपड़ी में बंधे दो गो वंश भी झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद परिजन एकमा देवी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें