फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान में लगी आग, घर में रखे डीजल-पेट्रोल से हुई विकराल

Tue, 18 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के कुड़ीयहवां टोले पर सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से पक्के मकान में आग लग गई। मकान के अंदर रखे पेट्रोल-डीजल से आग विकराल हो गई।
विज्ञापन

आग बुझाने के चक्कर में दो लोग झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतना विकराल था कि बुझाने में तीन गाड़ियां लग गईं।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया निवासी महेंद्र उर्फ महगू के घर में सोमवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग धीरे-धीरे बेकाबू हो उठी। चर्चा है कि मकान के भीतर बड़ी मात्रा में पेट्रोल व डीजल रखा हुआ था। आग की उठती लपटों से लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मकान के अंदर रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जहां पुलिस कर्मी आग बुझाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे थे। मकान के अंदर से उठती आग की लपटों से हालात बेकाबू हो गया।
आग को बुझाने के चक्कर में ग्रामीण रविंद्र निवासी मछलीगांव व अच्छेलाल निवासी भगवतनगर सहित एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे युवकों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां पर इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, गैस सिलिंडर से आग लगी है। आग बुझा दिया गया है। घायलों का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
तीन घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का रहा माहौल : आग की लपटें इतनी तेज थीं की गांव में भगदड़ मच गई। लाेग अपने-अपने सामान लेकर भागने लगे। लोगों को आशंका थी की मकान का छत आग से फटा तो अन्य घरों में भी तांडव मच जाएगा। गांव की महिलाएं व पुरुष भी पुलिस की मदद के लिए आगे आ रहे थे।
रह रहकर मकान से निकल रही आग की लपटों से पूरा क्षेत्र सहम गया था। वहीं क्षेत्र के गेहूं की फसल भी लगभग तैयार हो चुकी है। किसानों को भी आशंका रही कि कहीं आग की चिंगारी खेतों में गिरी तो भयानक हालत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें