फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिसंबर को कार ने ई रिक्शा को मारी थी टक्कर, महिला के टूट गए थे दोनों पैर
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कतरारी पुलिस चौकी से आगे 21 दिसंबर को हुई दुर्घटना मामले में पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक गंभीर रूप से घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम महुअवा महुई निवासिनी सावित्री (40) 21 दिसंबर की शाम करीब छह बजे भटहट बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। ई रिक्शा में अन्य यात्री भी सवार थे। ई रिक्शा कतरारी पुलिस चौकी से थोड़ा आगे महराजगंज की ओर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई रिक्शा पलट गया और सावित्री सहित अन्य यात्री सड़क पर गिर गए। हादसे में सावित्री के दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें